जगदलपुर: आबकारी टीम ने ग्राम रेटावंड से जब्त की मध्यप्रदेश की अवैध शराब, आबकारी उपनिरीक्षक अंकित सिंह राठौर ने दी जानकारी
गुरुवार दोपहर 2 बजे जिला आबकारी कार्यालय से ग्राम रेटावंड के एक मकान से मध्य प्रदेश के तस्करी के माध्यम से अवैध रूप से लाई गई अंग्रेजी शराब बरामद की गई। टीम को घर से 07 भूरे रंग के कार्टूनों में रखा 180 एम.एल. क्षमता वाले 350 नग बरामद किया।मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।