जगदलपुर: गीदम रोड स्थित बी आर कोल्ड स्टोरेज के पास खड़ी ट्रक हुई चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बुधवार को शाम 6 बजे बोधघाट पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बी आर कोल्ड स्टोरेज के पास खड़ी 14 चक्का ट्रक को अज्ञात चोर द्वारा चोरी किए जाने की रिपोर्ट ट्रक मालिक संजय दास ने बोधघाट थाने में दर्ज कराया है। पीड़ित युवक संजय दास के अनुसार वह बचेली का निवासी है और उसने चोला मंडलम फाइनेंस के माध्यम से एक 14 चक्का ट्रक वाहन खरीदा था ।