जगदलपुर: लालबाग में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए
जगदलपुर के लालबाग मैदान में बुधवार को 3:00 बजे दोपहर से 6:00 बजे शाम तक श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन हो रहा है। आज दूसरे दिन कथा प्रसंग में श्री नारायण महाराज जी के द्वारा वराह पवित्र, सती प्रसंग एवं ध्रुव चरित्र कथा का वर्णन उपस्थित श्रद्धालुओं को इसकी महिमा से अवगत करवाया गया।कथा का श्रवण करने बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए।