जगदलपुर: आड़ावाल स्थित फैंसी स्टोर में लगी भीषण आग, दुकान जलकर हुई खाक
जगदलपुर के आड़ावाल में सड़क किनारे स्थित एक फैंसी स्टोर में गुरुवार दोपहर 1 बजे आग लग गई। जिससे दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आड़ावाल में जय गुरु फैंसी स्टोर में आग लग गई ।