जगदलपुर: नयापारा स्थित प्रेस क्लब में पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने प्रेसवार्ता में कहा- EVM से चुनाव हुए तो कांग्रेस नहीं लड़ेगी कोई चुनाव
बुधवार दोपहर 3 बजे नयापारा स्थित प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान लखमा ने EVM की जगह अब बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग की है। साथ ही कहा है कि यदि ऐसा नहीं होता है तो वो और कांग्रेस पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी। लखमा ने कहा कि अमेरिका जैसे देश में बैलेट पेपर से चुनाव हो रहा है। लेकिन भारत में EVM से चुनाव करवाया जा रहा है।