रूपवास: रूपवास में 88.71% मतदान, 147 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद
नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत बुधवार को रूपवास नगरपालिका के 25 वार्डों में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न हुआ। कुल 11,893 मतदाताओं में से 10,500 ने मतदान किया, जिससे 88.71 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। चुनाव मैदान में उतरे 147 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया।