बक्सर: मेडिकल कॉलेजों में अत्यधिक फीस और शोषण के कारण छात्र कर रहे आत्महत्या - डॉ. एके सिंह
Buxar, Buxar | Jul 28, 2025 पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि मेडिकल कॉलेजों में फीस का अत्यधिक बोझ और मानसिक-शारीरिक शोषण के कारण छात्र आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं। यह स्थिति अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। उक्त बातें बक्सर में डाॅ ए के सिंह ने कही। उन्होने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं द्वारा आत्महत्या करने की बढ़ती घटनाओं ने अब डॉक्टरों को भी झकझोर दिया है।