बक्सर: सदर अस्पताल साजिश का केंद्र, डॉक्टरों के काले कारनामे की जल्द खुलेगी पोल: कांग्रेस नेता पंकज उपाध्याय
Buxar, Buxar | Jul 28, 2025 सदर अस्पताल में वरुण पंचायत के बिठलपुर गांव निवासी प्रदीप यादव के पुत्री साजन कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. साजन कुमारी को कुत्ता काट लिया था. जिसको लेकर सदर अस्पताल में उसे एंटी रैबीज इंजेक्शन दिया गया था. इंजेक्शन देने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई थी. जिसको लेकर परिजनों ने सदर अस्पताल में गलत इलाज करने का आरोप लगाया था.