बक्सर: बक्सर में भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीराम कथा शुरू
Buxar, Buxar | Jul 27, 2025 रामरेखा घाट स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर परिसर से नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव की शुरुआत भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुई। सुबह श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर सड़कों पर निकले, शहर की प्रमुख सड़कें “जय श्रीराम” और “हर-हर महादेव” के उद्घोष से गूंज उठी। सुबह 9.30 बजे रामेश्वर नाथ मंदिर से निकली शोभायात्रा पीपी रोड, ठठेरी बाजार, मेन रोड, श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंची।