बक्सर: कार में तहखाना बनाकर शराब ला रहे थे तस्कर, वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर दो लोग गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jul 27, 2025 उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार देर रात एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर की गई। जहां वाहन चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की संदिग्ध कार को रोका गया। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि जांच के दौरान 84.075 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।