बक्सर: मेडिकल कॉलेज में छात्र-छात्राओं की आत्महत्या को लेकर डॉक्टरों ने ज्योति प्रकाश चौक से निकाला कैंडल मार्च
Buxar, Buxar | Jul 28, 2025 मेडिकल काॅलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के आत्महत्या करने का लगातार मामला सामने आ रहा है। इसे लेकर जिले के डाॅक्टरों ने रविवार को लगभग 7:00 बजे रात्रि में ज्योति चैक से लेकर वीर कुंवर सिंह चैक तक कैंडल मार्च निकाला। इसकी अध्यक्षता बिहार स्टेट डेंटल हेल्थ जनरल सेक्रेटी डाॅ. आशुतोष सिंह ने की। इस दौरान आईएए के सदस्य भी शामिल रहे।