मेजा: मेजा रोड फ्लाईओवर पर दो डंफर की आमने-सामने भिड़ंत से मार्ग के दोनों तरफ बड़े वाहनों का आवागमन बाधित
Meja, Allahabad | Apr 17, 2025 मेंजा कोतवाली थाना क्षेत्र के मेजारोड में बना फ्लाई ओवर पर बृहस्पतिवार को मार्ग से गुजरते समय आमने - सामने दो डंफर में भिड़ंत हो गया। हादसे में दोनों गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई,जबकि दोनों गाड़ी के चालक बाल बाल बच गए। लेकिन हादसे के बाद मार्ग के दोनों तरफ बड़े वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो गया। घटना का वीडियो दोपहर 1 बजे के करीब सामने आया।