मेजा: मेजा रोड में बस में सफर के दौरान सामान चोरी करने वाले महिला गिरोह के 3 सदस्यों को लोगों ने पकड़ा, चोरी का सामान भी बरामद
Meja, Allahabad | Apr 16, 2025 यमुनापार क्षेत्र की सड़कों पर चलने वाली सरकारी व प्राइवेट बस में आए दिन यात्रियों का सामान चोरी होने की घटना सामने आती रहती है। बुधवार को मेजा रोड की रहने वाली पुष्पा देवी बस से रेणुकूट के लिए जा रही थी। उसी दरमियान सामान चोरी करने वाली महिला गिरोह के तीन सदस्यों ने उनके बैग से ज्वेलर्स का सामान चोरी कर लिया। महिला की सक्रियता ने तीनों को मेजा रोड में पकड़ा