मेजा: भभौंरा गांव में चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर नगदी सहित लाखों रुपए का आभूषण किया चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Meja, Allahabad | Apr 15, 2025 मेंजा कोतवाली थाना क्षेत्र के भभौरा गांव निवासी श्याम सिंह मुखिया पुत्र रामचंद्र मुखिया के यहां सोमवार तथा मंगलवार के मध्य रात्रि चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने आलमारी से 15 हजार रुपए नगद डेढ़ लाख रुपए तक के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए हैं। मंगलवार सुबह सूचना पर स्थानी पुलिस मौके पर पहुंची जांच में जुटी हुई है।