मेजा: इसौटा लोहनपुर गांव में दलित युवक की हत्या के बाद बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिजनों से घर जाकर की मुलाकात
Meja, Allahabad | Apr 15, 2025 करछना थाना क्षेत्र के इसौटा लोहनपुर गांव में बीते शनिवार को गांव के ही दबंगों द्वारा दलित युवक देवी शंकर पुत्र अशोक कुमार को मार कर जिंदा जला दिया गया था। घटना के बाद प्रमुख दल के नेताओं ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने उसके घर पहुंच रहे हैं। मंगलवार को बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित पिता अशोक कुमार से मुलाकात किया।