मेजा: छिवकी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 2 पर जीआरपी पुलिस को गश्त के दौरान मिली नवजात बच्ची, चाइल्ड लाइन में किया सुपुर्द
Meja, Allahabad | Apr 14, 2025 यमुनापार क्षेत्र के छिवकी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो पर रविवार तथा सोमवार के मध्य रात्रि जीआरपी पुलिस गस्त पर थी। उसी दरमियान प्लेटफार्म पर एक नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दिया। पुलिस मौके पर पहुंची । जहां उपस्थित लोगों से उसके बारे में पूछताछ किया तो किसी के द्वारा कुछ जानकारी नहीं दिया गया। इसके बाद पुलिस ने चाइल्ड लाइन में सुपुर्द कर दिया