मेजा: कचरी वाया बीरपुर मार्ग का मानक विहीन सामग्री से कराया जा रहा निर्माण कार्य, करछना विधायक ने किया निरीक्षण
Meja, Allahabad | Apr 16, 2025 तहसील करछना क्षेत्र के बीरपुर बाजार से लेकर कचरी गांव तक 5 किलोमीटर लंबा मार्ग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कार्यदाई संस्था के ठेकेदार द्वारा मनमानी तरीके से मानक विहीन सामग्री लगाकर कार्य किया जा रहा है। जिसकी शिकायत मिलने पर बुधवार शाम 7 बजे के करीब विधायक पीयूष रंजन निषाद ने औचन निरीक्षण किया। मामले को लेकर अधिकारियों से फोन पर वार्ता किया।