भंडरा: विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल: ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिले उचित मंच, फुटबॉल युवाओं को देता है नई दिशा
भंडरा प्रखंड के बैमारी गांव में आयोजित स्वर्गीय शिव प्रसाद साहू मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे धूमधाम और उत्साह के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में बड़ी संख्या में खेलप्रेमी, ग्रामीण, खिलाड़ी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।