पिपरई: मूढरा कला गांव में पिपरई पुलिस ने 49 वर्षीय व्यक्ति पर कच्ची शराब बेचने का मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार पिपरई पुलिस को शुक्रवार को सुबह लगभग 8:30 बजे सूचना मिली थी कि कोई मूढरा कला गांव में शासकीय प्राथमिक स्कूल के सामने कोई कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची और मौके से मूढरा कला निवासी रघुवीर सिंह अहिरवार उम्र 49 वर्ष को कच्ची शराब बेचते हुए पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया है।