पिपरई: बक्सनपुर आरोली में महाशिवरात्रि पर सामूहिक सहयोग से गरीब आदिवासी कन्या का विवाह, सेवा और संस्कार की मिसाल
बक्सनपुर आरोली में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सेवा और सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। श्रीमद् भागवत गीता स्वाध्याय सेवा समिति द्वारा ग्राम बक्सनपुर आरोली में रविवार को दोपहर लगभग तीन बजे एक गरीब आदिवासी कन्या का विवाह पूरे धार्मिक विधि-विधान से संपन्न कराया गया।