पिपरई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 अलग-अलग मामलों में शराब तस्करों से 340 लीटर देशी हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की है। पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को रात लगभग आठ बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम भरियाखेड़ी में दबिश दी।