पिपरई तहसील के ग्राम चुगलयाई में शनिवार को दोपहर लगभग एक बजे मुंगावली विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव ने खेतों में पहुंचकर फसलों की स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर बी.एस. गुप्ता और कृषि विभाग आत्मा के विशेषज्ञ डॉक्टर बैजनाथ सिंह यादव मौजूद रहे। टीम ने चना की उन्नत किस्म पूसा मानव और दफ्तरी-21 आदि फसलों को देखा ।