जमुई: ट्रेन में नशीला पदार्थ खिलाकर यात्री के साथ की गई लूटपाट, जमुई रेलवे पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 25, 2025 पटना- जमुई रेलखंड पर नशाखुरानी गिरोह ने ट्रेन से सफर कर रहे एक यात्री को नशीला पदार्थ खिलाकर सारे सामान को लूट लिया। उंसके बाद जमुई रेलवे स्टेशन पर अन्य यात्रियों के सहयोग से उक्त यात्री को शनिवार की दोपहर करीब 1:30 बजे उतारा गया। प्लैटफॉर्म के बाहर बेहोशी अवस्था में गिरे यात्री को देख जमुई रेल पुलिस द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।