जमुई: जमुई में रिटायर आर्मी जवान को नशा खुरानी गिरोह के सदस्य ने निशाना बनाकर उसका सारा सामान लेकर फरार हुआ
Jamui, Jamui | Jan 25, 2025 जमुई में रिटायर आर्मी के जवान को नशा खुरानी गिरोह के सदस्य को शनिवार की दोपहर 2 बजे निशाना बनाते हुए उसका सारा सामान लेकर फरार हो गया और उसे गंभीर हालत में छोड़ दिया। जिसे जीआरपी के जवान उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया है। घायल जवान की पहचान आरा जिला निवासी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुकुलपुरा निवासी उमेश शंकर शुक्ला के रूप में हुई है।