जलालाबाद: श्री राम वाटिका जलालाबाद में दावत खाने गए व्यक्ति की मोटरसाइकिल हुई चोरी, थाने में दी तहरीर
गांव कुंडरा पहाड़पुर निवासी रजनीश कुमार पुत्र राम औतार ने तहरीर देकर बताया कि रविवार की रात करीब 9 बजे वह श्री राम वाटिका गुनारा मोड़ जलालाबाद में एक कार्यक्रम में दावत खाने गया था। मोटरसाइकिल खड़ी करने के बाद जब वह दावत खाकर लौटा तो उसकी मोटरसाइकिल नहीं मिली। पीड़ित में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।