जलालाबाद: पुरैना पूर्वी गौटिया में खेत में आलू खुदवा रहे युवक पर पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, वीडियो वायरल
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव पुरैना पूर्वी गौटिया निवासी महिला रामदेवी ने बताया कि बीते दिन की शाम को पति राम रतन खेत में आलू खुदवा रहे थे। तभी सभी गांव के दबंग लोगों ने लाठी डंडों एवं तमंचा से लैस होकर उनके ऊपर हमला कर दिया। आलू खोदने वाले मजदूरों ने बीच बचाव करने का प्रयास किया, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।