जलालाबाद: गांव संगहा के ग्रामीणों ने चार खंबा से गांव तक सड़क निर्माण की उठाई मांग, उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया प्रार्थना पत्र
शाहजहांपुर जनपद के तहसील जलालाबाद क्षेत्र के गांव संगहा के ग्रामीण आज चार खंबा से गांव तक जाने वाली सड़क पर एकत्र हुए। उन्होंने प्रदर्शन कर बताया कि पीडब्ल्यूडी द्वारा 5.30 किलोमीटर स्वीकृत हुआ है जिस पर काम चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव को चितरु से जोड़ा जा रहा है जहां पर कोई भी चक मार्ग नहीं है। ग्रामीणों ने इस मार्ग को चार खंबा से जोड़ने की मांग की है।