जलालाबाद: पुरैना के नकशा बाजार से एक शख्स को अवैध बन्दूक के साथ किया गया गिरफ्तार, भेजा जेल
शाहजहांपुर जनपद की पुलिस टीम जलालाबाद द्वारा अभियुक्त सर्वेश पुत्र सियाराम निवासी को ग्राम पुरैना के नकाशा बाजार में बनी कोठरी के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध बन्दूक, 12 बोर मय 1 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद आज उसे जेल भेज दिया गया है।