जलालाबाद: ग्राम अतिबरा के निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे रोड के किनारे से दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार,2 किलो अफीम बरामद
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद पुलिस ने रविवार की रात को ग्राम अतिबरा से निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे रोड के किनारे से दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार किए हैं ।गिरफ्तार किए गए आरोपी विकास निवासी अकबरपुर थानामदनापुर व पापिन्दर निवासी सीकम पुर थाना जलालाबाद के पास से 2 किलो फाइन क्वालिटी की अफीम बरामद हुई है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ कीमत बताई गई है