इटाढ़ी: फर्जी एफडीआर से बैंक को 18 लाख की ठगी, ग्रामीण बैंक की शिकायत पर इटाढ़ी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Itarhi, Buxar | Nov 3, 2026 फर्जी एफडीआर और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे ग्रामीण बैंक से लाखों रुपये का लोन हासिल करने वाले कथित जालसाज को इटाढ़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान इटाढ़ी थाना क्षेत्र के इंदौर गांव निवासी रवि प्रकाश मौर्य, पिता हरि प्रसाद सिंह के रूप में हुई है।