गोरखपुर गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में रिकॉर्डिंग करता फोन मिला
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के एक प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में कैमरा ऑन मोबाइल फोन मिलने के बाद जांच शुरू हुई है. छात्राओं का आरोप है कि फोन टॉयलेट की ओर रखा गया था और उसमें कुछ छात्राओं के वीडियो मिले. हॉस्टल की वार्डन को पुलिस ने हिरासत में लिया है. वार्डन ने पुलिस को बताया कि फोन सैनिटरी पैड डस्टबिन के बाहर फेंकने वाली छात्राओं की पहचान के लिए रखा था.
#Gorakhpur #Girlshostel #UPPolice #Update #updates #today #today #todaynews