लखीसराय: मंडल कारा लखीसराय का निरीक्षण, बंदियों को मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी दी गई
लखीसराय। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार विधानंद सागर के नेतृत्व में मंडल कारा लखीसराय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रजापति झा एवं कमलेश कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे। बुधवार की दोपहर 3,57 पर मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के क्रम में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं सहायता व्यवस्था का जायजा लिया गया।