सहारनपुर। मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा—नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गश्त एवं चेकिंग के दौरान एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 124 ग्राम अवैध चरस बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 2 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12:10 बजे लंगीपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग के दौरान की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शौकीन पुत्र इमरान, निवासी ग्राम पाडली, थाना मिर्जापुर, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना मिर्जापुर में मु0अ0सं0 275/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक्स की जांच की जा रही है।
पहले से दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ थाना बेहट में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट तथा थाना मिर्जापुर में धारा 379 भादवि के तहत मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
#Saharanpur #SaharanpurNews #MirzapurPolice #Mirzapur #News7 #TheSaharanpurVoice #OperationSavera #NashaMuktBharat #DrugFreeIndia #DrugFreeSaharanpur #NashaTaskar #Charas #NDPSAct #PoliceAction #UPPolice #SaharanpurPolice #BreakingNews #LatestNews #UPNews #ViralNews