सहारनपुर में बैंकों और ATM की सुरक्षा को लेकर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान
संदिग्ध व्यक्तियों की जांच, CCTV कैमरों और सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
सहारनपुर। जनपद में बैंकों और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सहारनपुर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने बैंकों और एटीएम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने बैंक और एटीएम परिसर के साथ-साथ आसपास मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की। अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों पर भी नजर रखी गई, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।
पुलिस टीमों ने बैंकों और एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं कार्यशीलता की जांच की। इसके साथ ही परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक सतर्कता बरती गई।
सहारनपुर पुलिस ने बैंक ग्राहकों से अपील की कि वे नकदी जमा करने और निकालने के दौरान विशेष सावधानी बरतें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराधों की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बैंक एवं एटीएम की नियमित चेकिंग और निगरानी की जा रही है।
पुलिस आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर: 112
#SaharanpurNews #SaharanpurPolice #UPPolice #BankSecurity #ATM Security