शाम 4 बजे मतदान का समय पूरा होते ही SD इंटर कॉलेज के गेट बंद, टिंकू अभिषेक अरोड़ा ने निष्पक्ष मतदान पर दिया जोर
नियम-कानून सबके लिए बराबर हों, फर्जी मतदान बर्दाश्त नहीं”— टिंकू अभिषेक अरोड़ा का बयान
सहारनपुर।
शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के दौरान मतदान का निर्धारित समय शाम 4 बजे पूरा होते ही एसडी इंटर कॉलेज स्थित मतदान स्थल का गेट बंद करा दिया गया। इस संबंध में टिंकू अभिषेक अरोड़ा ने कहा कि मतदान की समय-सीमा का पालन होना चाहिए और किसी भी प्रकार का फर्जी मतदान नहीं होने दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नियम और कानून सभी के लिए समान होने चाहिए। समाजवादी किसी भी प्रकार का सत्ता का दबाव बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया नियमों के अनुसार ही संपन्न होनी चाहिए।
#Saharanpur #MLCElection #मतदान #निष्पक्षचुनाव #समाजवादीपार्टी #News7 #SaharanpurNews
Behat, Saharanpur | Oct 23, 2026