_*दि सहारनपुर वॉइस/ न्यूज़ 7*_
_*सच्चाई के साथ हरदम*_
*👉🏾👉🏾 त्योहार पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मिर्जापुर पुलिस की पहल, क्षेत्रवासियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश!!*
*👉🏾👉🏾 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने किया फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण ढंग से दशहरा पर्व मनाने की अपील!!*
*मिर्जापुर/सहारनपुर*
_दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन को त्योहार के दौरान शांति बनाए रखने के लिए जागरूक किया।फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी विनोद कुमार ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि दशहरा पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।पुलिस ने लोगों को निर्देशित किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने दें तथा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों से दूर रहें। सोशल मीडिया पर भ्रामक, भड़काऊ या अपुष्ट संदेश प्रसारित करने से भी बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।मिर्जापुर पुलिस की इस पहल का उद्देश्य दशहरा पर्व के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण बनाए रखना और आमजन को निर्भीक होकर त्योहार मनाने के लिए प्रेरित करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता और जनसहयोग महत्वपूर्ण है!!_