पुपरी: पुपरी स्थित बुनियाद केंद्र में दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए अनुमंडल स्तरीय जांच शिविर आयोजित
दिव्यांगता प्रमाण पत्र को लेकर बुधवार को 12 बजे दिन में डीएम के निर्देश पर पुपरी स्थित बुनियाद केन्द्र में दिव्यांग जांच शिविर आयोजित की गई। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कफील अख्तर, डॉ.अपूर्व अग्रवाल आदि द्वारा दर्जनों दिव्यांग की जांच कर प्रमाण पत्र के लिए अग्रसारित किया गया।