पुपरी: एसएसबी जवान ने भारत-नेपाल बॉर्डर के पास 1260 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
एसएसबी के जवान भारत-नेपाल वार्डर के निकट टैम्पू से शराब ले जा रहे तस्कर गोशाला रोड सीतामढ़ी निवासी विकास कुमार को 1260 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एसएसबी के जवान शुक्रवार को 2 बजे दिन में जब्त शराब, टैम्पू व गिरफ्तार तस्कर को आगे की कार्रवाई के लिए मध निषेध थाना पुपरी को सुपुर्द कर दिया है।