पुपरी: मध निषेध थाना पुपरी पुलिस ने भिट्ठा मोर के पास 30 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
मध निषेध थाना पुपरी की पुलिस भिट्ठा मोर के निकट बाइक से शराब ले जा रहे तस्कर मो.गुलाम मंसूरी को 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस गुरुवार को 2 बजे दिन में गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।