सुरसंड के अमाना पंचायत स्थित वार्ड 11 में बोडिंग के निकट बुधवार को 3 बजे दिन में संदिग्ध अवस्था मे एक युवती का शव बरामद हुआ है। युवती की पहचान अंजू कुमारी के रूप में की गई है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सभी बिंदु पर जांच शुरू कर दी है।