कोलारस: कोलारस अनाज मंडी में किसानों और मजदूरों के बीच मज़दूरी की निर्धारित दर को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने सम्भाला मोर्चा
कोलारस नगर के मानीपुरा स्थित अनाज मंडी में आज बाहरी मजदूरों और फसल लेकर पहुंचे किसानों के बीच मज़दूरी के तय पैसों से ज्यादा पैसे वसूलने को लेकर विवाद हो गया। करीब एक घंटे तक मंडी में विवाद चलता रहा इसके बाद मंडी के एएसआई और अन्य कर्मचारियों ने मौके पर पुलिस को बुलवाया और मजदूरों को मंडी से बाहर कर मामले को शांत कराया।