कोलारस: पहाड़ी जौनपुर बस सड़क हादसे में महिला की हुई मौत पति की हालात गंभीर उपचार जारी
जिले से चार धाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं से भरी बस रविवार की रात जौनपुर के त्रिलोचन नहर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई थी। बस में चालक समेत कुल 63 लोग सवार थे। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना में कोलारस के तेंदुआ थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव की रहने वाली महिला की मौत हो गई।