कोलारस: पडोरा के पास तेरहवीं से लौट रहे लोगों से भरी कार पलटी, चार लोग घायल
कोलारस थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर पडोरा के पास एक कार पलट गई। हादसे में कार में सवार चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार इंदौर निवासी अपने परिवार के साथ शिवपुरी स्थित अपनी ससुराल में एक तेरहवीं में शामिल होने के बाद वापस इंदौर जा रहे थे।