कोलारस: कैलादेवी वेयर हाऊस के पास पाइपों से भरा मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक को आई चोट
कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कैलादेवी वेयर हाउस के पास एक पाइपों से भरा मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया है। इस हादसे में चालक को गंभीर चोट आई है, जिसे टोल एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए कोलारस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जानकारी के अनुसार कैलादेवी वेयर हाउस के पास पाइप लेकर इंदौर से भिंड जा रहा मिनी ट्रक पलट गया।