कोलारस: पडोरा भेड़ फार्म पर अवैध उत्खनन करने पहुंचे तीन ट्रैक्टर और एक जेसीबी को पुलिस ने पकड़ा
कोलारस थाना पुलिस ने अवैध रूप से सरकारी जमीन पर लाल मुरम की खुदाई के लिए पहुंचे तीन ट्रैक्टर और एक जेसीबी पर चालानी कार्यवाही की है। बताया गया है कि पुलिस मुरम की खुदाई शुरू होने से पहले ही मौके पर पहुंच गई थी। इसके चलते पुलिस को चालानी कार्यवाही तक ही सिमित रहना पड़ा।पुलिस ने तीन ट्रैक्टर और एक जेसीबी पर पांच -पांच सौ रूपये की चालानी करवाई की है