कोलारस: बेडारी से 5 महीने पहले घर से गायब हुई नाबालिग लड़की 6 माह की प्रेग्नेंट होकर लौटी, पुलिस ने उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा
कोलारस थाना क्षेत्र के बैडारी गांव से अपने घर से 5 माह पहले भागी एक 17 साल की नाबालिग लड़की अब 6 माह की प्रेग्नेंट होकर वापस लौटी है। नाबालिग लड़की को पुलिस ने रतलाम से बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में जब पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया तो वह 6 माह की प्रेग्नेंट निकली है।