रामगंजमण्डी: मंडा रोड़ से 1 किलो 59 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त, तस्कर के खिलाफ पहले से 14 मामले दर्ज
रामगंजमंडी पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब 3 बजे अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 1 किलो 59 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। वही आरोपी द्वारा तस्करी मे उपयोग मे ली जा रही अल्टो कार को भी जप्त किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मंडा रोड पर की है।