रामगंजमण्डी: सातलखेड़ी में कार और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार जीजा-साली घायल
रामगंजमंडी के सातलखेड़ी में सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे कार और बाइक के बीच आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार जीजा और साली गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर ने दोनों घायलों को रामगंजमंडी अस्पताल पहुचाया। जहां दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रैफर कर दिया गया। स्टेट हाईवे 9 बी पर स्थित कोटा स्टोन तोल कांटे के सामने हुआ।