रामगंजमण्डी: पिपाखेड़ी से 60 यात्रियों का जत्था प्रयागराज महाकुंभ के लिए हुआ रवाना
रामगंजमंडी के पिपाखेड़ी से रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में 60 श्रद्धालुओं का जत्था प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हुआ। ओम मीणा और गिरजेश वैष्णव ने बताया कि यात्रा से पूर्व श्रद्धालुओं ने रामपुरिया बालाजी के यंहा पूजा-अर्चना की और यात्रा ध्वज का पूजन किया। इसके बाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।