रामगंजमण्डी: दरा गांव में ट्रैक्टर ने मां-बेटे को कुचला, बेटे की मौके पर हुई दर्दनाक मौत व मां गंभीर रूप से हुई घायल
मोड़क थाना क्षेत्र के दरा गांव में रविवार दोपहर करीब 3 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के दौरान कैथून से ट्रैक्टर में सवार होकर कंवरपुरा जा रहे माँ और बेटा ट्रैक्टर से उछलकर ट्रैक्टर के टायर पर जा गिरे। इस दौरान दोनों को ट्रैक्टर कुचलता हुआ आगे निकल गया। जिस कारण 3 वर्षीय मासूम अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। वही माँ सुमित्रा गम्भीर घायल हो गई।